Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पुलिस थाने के सामने युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक घायल, चालक फरार

rk
7 hours ago
पुलिस थाने के सामने युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक घायल, चालक फरार

पुलिस थाने के सामने युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक घायल, चालक फरार 

बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार शाम करीब आठ बजे पुलिस थाने के सामने एक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे युवक को तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मोमासर बास निवासी राजू पुत्र देवाराम जाट सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस की मदद से उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दे दी गई है। पुलिस फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: