Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

rk
2 months ago
मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश  
 
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसके तय समय से करीब 5 दिन पहले पहुंचने की संभावना जताई गई है। पिछले साल भी मानसून 24 मई को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में देशभर में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी। 30 सितंबर 2025 को IMD ने जानकारी दी थी कि पूरे देश में 937.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिसे सामान्य से बेहतर माना गया।
 
यूपी में आंधी-बारिश से भारी तबाही
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। विभिन्न जिलों में कुल 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में दर्ज की गईं। दूसरी ओर देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। अकोला 45.9°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
 
राजस्थान में फलोदी का तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1°C, जबकि श्रीगंगानगर में 44.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं जयपुर, बीकानेर और नागौर में दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
 
राजस्थान में मानसून 2026 की झमाझम बारिश आमतौर पर जून के आखिरी सप्ताह (22-25 जून) या जुलाई की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। इस साल 26 मई को केरल में मानसून की एंट्री के बाद यह आगे बढ़ेगा। हालाँकि, प्री-मानसून गतिविधियां मई के अंत से ही शुरू हो सकती हैं, और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: