बीकानेर में वाहन चोर सक्रिय: पुष्करणा भवन के बाहर से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी
बीकानेर में वाहन चोर सक्रिय: पुष्करणा भवन के बाहर से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी
जस्सूसर गेट क्षेत्र में विवाह समारोह में शामिल होने आया था युवक, भोजन के बाद लौटा तो गायब मिली बाइक
बीकानेर। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला जस्सूसर गेट क्षेत्र स्थित पुष्करणा भवन के बाहर का है, जहां विवाह समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में डागा चौक निवासी मुकुल शाक्य ने बताया कि उसके भाई देवेंद्र शाक्य के नाम से हीरो स्प्लेंडर बाइक रजिस्टर्ड है। 27 नवंबर 2026 को वह बाइक लेकर जस्सूसर गेट के अंदर स्थित पुष्करणा भवन में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे उसने बाइक पुष्करणा भवन के दाईं ओर कब्रिस्तान के गेट के बाहर खड़ी की और समारोह में चला गया। भोजन करने के बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब मिली। युवक ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
चोरी हुई बाइक ब्लैक कलर की हीरो स्प्लेंडर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने सहित अन्य माध्यमों से बाइक चोर की तलाश की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ