बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत
बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में टांके में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 4 जून की देर रात राणाराव तालाब के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे राकेश विश्नोई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता रात के समय पेशाब करने के लिए उठे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और पास में बने पानी के टांके में गिर गए।
परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। नोखा पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ