बीकानेर की 15 पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव संपन्न, कांग्रेस के 11 और भाजपा के 3 उप प्रधान बने
बीकानेर की 15 पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव संपन्न, कांग्रेस के 11 और भाजपा के 3 उप प्रधान बने
RLP को एक सीट मिली, चार पंचायत समितियों में निर्विरोध निर्वाचन; बिठनोक में भाजपा का प्रधान लेकिन उप प्रधान कांग्रेस का बना
बीकानेर। जिले की सभी 15 पंचायत समितियों में शनिवार को उप प्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने 11 पंचायत समितियों में उप प्रधान बनाने में सफलता हासिल की। वहीं भाजपा के तीन और आरएलपी का एक उप प्रधान निर्वाचित हुआ।
जानिए कहां कौन बना उप प्रधान
| पंचायत समिति | निर्वाचित उप प्रधान | पार्टी |
|---|---|---|
| बीकानेर | पन्नालाल | कांग्रेस |
| रूणिया | मांगीलाल | कांग्रेस |
| बज्जू | नाता | कांग्रेस |
| बिठनोक | धनी कंवर | कांग्रेस |
| छत्तरगढ़ | पूर्णाराम थालौड़ | कांग्रेस |
| हदां | सहीराम बिश्नोई | कांग्रेस |
| जसरासर | मंजू देवी | कांग्रेस |
| खाजूवाला | करण पूनिया | भाजपा |
| कोलायत | रामेश्वरलाल | कांग्रेस |
| लूणकरणसर | सुरेश डुडाणी | कांग्रेस |
| नोखा | विशाल सिंह | भाजपा |
| पांचू | संतु देवी | भाजपा |
| पूगल | कमला देवी | कांग्रेस |
| रिड़ी | केशुराम | आरएलपी |
| श्रीडूंगरगढ़ | मामराज | कांग्रेस |
चार पंचायत समितियों में निर्विरोध निर्वाचन
जिले की चार पंचायत समितियों जसरासर, हदां, छत्तरगढ़ और रूणिया में उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि शेष पंचायत समितियों में मतदान के जरिए उप प्रधान चुने गए।
बिठनोक में बदला चुनावी समीकरण
उप प्रधान चुनाव में बिठनोक पंचायत समिति का परिणाम खास चर्चा में रहा। यहां प्रधान पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली। भाजपा बहुमत वाली पंचायत समिति में कांग्रेस की धनी कंवर उप प्रधान निर्वाचित हुईं।
प्रधान से उप प्रधान तक कांग्रेस की संख्या बढ़ी
शुक्रवार को हुए प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के 10 प्रधान निर्वाचित हुए थे। वहीं शनिवार को उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस ने 11 पंचायत समितियों में जीत दर्ज की। भाजपा को तीन और आरएलपी को एक पंचायत समिति में उप प्रधान पद मिला।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ