बीकानेर में रविवार को इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, बीकेईएसएल के कैश काउंटर भी रहेंगे खुले
बीकानेर में रविवार को इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, बीकेईएसएल के कैश काउंटर भी रहेंगे खुले
रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 से 11 और दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर। शहर में विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के चलते रविवार, 29 नवंबर को कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार डी-6 के करणी औद्योगिक क्षेत्र में फीडर नंबर-3 से जुड़े इलाकों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं डी-3 के रानी बाजार रोड नंबर-1 से 4 तक के क्षेत्रों में दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
रविवार को खुले रहेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को अपने सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) खुले रखने का निर्णय लिया है।
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार 29 नवंबर को सभी बिल संग्रहण केंद्र सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर पहुंचकर अपने बिजली बिल की राशि जमा करवा सकते हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ