Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर की शेरनी के घर के बाहर फ़िल्मी स्टाइल में वारदात, घटना CCTV में कैद

Solar 2
6 months ago
बीकानेर की शेरनी के घर के बाहर फ़िल्मी स्टाइल में वारदात, घटना CCTV में कैद

बीकानेर की शेरनी के घर के बाहर फ़िल्मी स्टाइल में वारदात, घटना CCTV में कैद  

Solar 4

बीकानेर। शहर में एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात ने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर “बीकानेर की शेरनी” के नाम से पहचान रखने वाली एक महिला इंफ्लूएंसर के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो देर रात चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि जब शहर सो रहा था, तभी दो शातिर बदमाश घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर नजर रखे हुए थे। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश के हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु भी नजर आ रही है।

दोनों आरोपी कुछ ही मिनटों में गाड़ी का लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि बदमाश पूरी तैयारी और प्लानिंग के साथ आए थे। चोरी के बाद फरार बदमाश ज्यादा दूर नहीं जा सके। जानकारी के अनुसार, चोरी की गई स्कॉर्पियो करीब दो घंटे बाद जोधपुर जिले के ओसियां के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। प्रारंभिक अंदेशा है कि तेज रफ्तार के चलते बदमाशों का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। खासकर इस बात ने लोगों को ज्यादा चौंकाया है कि बदमाश हथियार के साथ खुलेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू किए जाने की संभावना है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: