Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खुलासा स्टिंग: डॉ सुमन बुडानिया का काला कारनामा, मर्जी की जांचे, विजय फार्मा से बड़ा कमीशन का खेल

Bansal sadi
2 months ago
खुलासा स्टिंग: डॉ सुमन बुडानिया का काला कारनामा, मर्जी की जांचे, विजय फार्मा से बड़ा कमीशन का खेल

खुलासा स्टिंग: डॉ सुमन बुडानिया का काला कारनामा, मर्जी की जांचे, विजय फार्मा से बड़ा कमीशन का खेल 

~ डॉ सुमन बुडानिया की मोनोपॉली: वहीं दवा लिख रही , जिसमें फार्मा कंपनियों से मिलता है 35 ~40 % तक कमीशन

सरकारी डॉक्टर के खिलाफ अब रोजाना होगा खुलासा अगर आपके पास भी कोई ऐसा मामला है तो हमे भेजे हम करेंगे ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ खुलासा

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जहां तेजी से विस्तार हुआ हैं। वहीं मेडिकल माफिया भी लगातार सक्रिय हैं, जो सरकार की छवि धूमिल कर रहे है । पीबीएम के कुछ डॉक्टर ख़ुद सरकारी नौकरी करते है , सरकार से बड़ी तनख्वाह लेते है लेकिन मरीजों को अपने घर बुलाने के लिए बाध्य करते है बल्कि अपने घर पर दुकानदारी चलाते है । कुछ डॉक्टर जो सरकारी टाइम यानी ड्यूटी के दौरान भी अपनी दुकानदारी घर पर आराम से चला रहे है , ये सरकारी अस्पताल यानी पीबीएम अस्पताल में मरीजों को नहीं देखते बल्कि अपने घरों पर मरीजों को देखते है । ऐसा इसलिए करते है क्योंकि इस दुकानदारी से दवा व लैब से बड़ा कमीशन मिलता है । 

पीबीएम अस्पताल के कई डॉक्टर्स की शिकायत मिलने पर खुलासा ने हकीकत जाना तो हैरान और चिंतित करने वाले तथ्य सामने आए ।

पीबीएम अस्पताल की डॉ. सुमन बुडानिया स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) और प्रसूति रोग विशेषज्ञ (Obstetrician) हैं , जिनका काला कारनामा सामने आया ।  डॉ बुड़ानिया की लैब व मेडिकल दुकान से मिलीभगत है और वे अपनी पर्चियों पर 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन लेती हैं।
डॉ बुड़ानिया सरकार से बड़ी तनख्वाह लेती है , फिर भी अपने घर पर बड़ी दुकानदारी चला रही है । अपने घर पर मरीजों की जांच के बाद सिर्फ वहीं दवा लिख रही हैं, जो उनके पास ही मेडिकल कॉलेज के पास चौराहा पर विजय फार्मा नाम के मेडिकल स्टोर के अलावा और कहीं नहीं मिलती । जब खुलासा ने डॉ बुडानिया द्वारा लिखी गई दवा की पड़ताल बाजार अन्य मेडिकल स्टोर में की तो इसका खुलासा हुआ। इतना ही नहीं मरीजों के लिए लिखीं गई दवा के स्टॉकिस्ट तक शहर में नहीं मिले। उक्त दवा सिर्फ विजय फार्मा नाम के मेडिकल स्टोर पर ही मिलती हैं।
इसके पीछे कुछ जानकारों ने बताया कि डॉक्टर बुडानिया फार्मा कंपनियों से सेटिंग कर अपने मेडिकल स्टोर विजय फार्मा में ही उसे मनमाने रेट में बेचते हैं। दवा पर उन्हें 35 से 40 प्रतिशत तक कमीशन मिलता है। वहीं जो दवा सभी मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है, उनपर डॉक्टरों को कमीशन नहीं मिलता है। यह कमीशन डॉ बुड़ानिया और विजय फार्मा के बीच बंटता है।यही वजह है कि मरीजों के साथ परिजन स्वास्थ्य सुविधाओं को आर्थिक मानसिक रूप से परेशान है। ऐसे मेडिकल स्टोर पर औषधी नियंत्रक विभाग के अफसर कार्रवाई नहीं कर रहें हैं। बताया जाता हैं कि मेडिकल कारोबारियों से उनकी तगड़ी सेटिंग है, जिससे वे इस पर ध्यान नहीं दे रहें हैं।

कहा तो ये भी जा रहा है की फार्मा कंपनी से डॉक्टर अपने हिसाब से ब्रांड तैयार करवाते हैं और उसी ब्रांड को लिखकर देते हैं, जो बाजार में नहीं होता है। यहां तक कि रेट भी अपने हिसाब से प्रिंट करवाती हैं।


डॉ सुमन बुड़ानिया ज्यादातर अपने घर पर जी मरीजों को तसल्ली से देखती है । डॉ बुड़ानिया के घर से जैसे ही मरीज बाहर निकलता है तो बाहर बैठे उनके हितबद्ध स्टाफ घेर लेते है और विजय फ़ार्मा का विजिटिंग कार्ड थमाकर विजय फ़ार्मा दुकान पर भेज देते हैं। इतना ही नहीं डॉ बुड़ानिया ख़ुद भी अपनी टेबल पर भी विजय फार्मा के विजिटिंग कार्ड मरीजों को देती है और मरीजों को स्पष्ट कहती है की दवा इसी स्टोर से लेनी है । यानी ये कमीशन का बड़ा खेल चल रहा है । बता दे की मेडिकल कॉलेज के पास चौराहा पर विजय फार्मा नाम के मेडिकल स्टोर जो कि बीजेपी के नेता की है, जिसको युवराज नाम के नौजवान देखरेख करता है । ऐसी कोई भी जानकारी हमे बताए मोबाइल 7665980000

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: