ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बीकानेर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में हदां पुलिस ने मादक पदार्थ मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में तथा थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राकेश पुत्र बंशीलाल विश्नोई निवासी खारिया मल्लिनाथ, हदां को गिरफ्तार किया।
आरोपी नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्तता के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम: थानाधिकारी हंसराज लूणा के साथ बस्तीराम, कांत, दीपाराम, सुखवीर और कर्मसिंह शामिल रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ