Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

आज रात बीकानेर सहित पूरे राजस्थान रहेगा ब्लैकआउट, इतने घंटे के लिए

rk
1 month ago
आज रात बीकानेर सहित पूरे राजस्थान रहेगा ब्लैकआउट, इतने घंटे के लिए


आज रात बीकानेर सहित पूरे राजस्थान रहेगा ब्लैकआउट, इतने घंटे के लिए
जयपुर। शनिवार की रात राजस्थान के लिए कुछ अलग होने वाली है। दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण अभियान अर्थ ऑवर डे  के अवसर पर आज पूरा प्रदेश एक घंटे के लिए बिजली उपकरणों को विश्राम देगा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों से इस वैश्विक मुहिम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की मार्मिक अपील की है।
इस अभियान के तहत आज रात8:30 बजे से 9:30 बजे तक लोकभवन सहित तमाम सरकारी इमारतों की गैर-जरूरी लाइटें बंद कर दी जाएंगी। यह पहल न केवल ऊर्जा संरक्षण का संदेश दे रही है, बल्कि राजस्थान को पर्यावरण सुरक्षा के वैश्विक नक्शे पर मजबूती से खड़ा कर रही है।
60 मिनट का अर्थ ऑवर
आज शनिवार रात 8.30 बजे जैसे ही अर्थ ऑवर शुरू होगा, जयपुर स्थित लोकभवन की सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर दी जाएंगी। राज्यपाल बागडे ने स्वयं इसकी निगरानी करने और आमजन को प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है।
राज्यपाल ने कहा, एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट्स बंद रखकर हम सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल कर पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है और इसमें हर राजस्थानी की सहभागिता जरूरी है।
क्या है अर्थ ऑवर और क्यों है यह जरूरी?
बिजली बचाने और ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वल्र्ड वाइड फंड  द्वारा यह अभियान चलाया जाता है।
जागरूकता: इसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि बिजली का उत्पादन पर्यावरण पर भारी दबाव डालता है। एक घंटे की बचत भी करोड़ों यूनिट बिजली बचा सकती है।
वैश्विक अभियान: सिडनी से शुरू हुआ यह सफर आज राजस्थान के गांवों और शहरों तक पहुँच चुका है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: