Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 60 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़ा गया बीकानेर का युवक

Bansal
6 hours ago
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 60 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़ा गया बीकानेर का युवक

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 60 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़ा गया बीकानेर का युवक 

बीकानेर। रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर जिले के कल्याणसर गांव निवासी 19 वर्षीय शिवरतन माहिया को 60 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीकानेर का यह युवक जयपुर से 60 लाख रुपये के नकली नोट लेकर हैदराबाद के रास्ते मुंबई ले जाने की फिराक में था।

​जांच में यह खुलासा हुआ कि 28 अक्टूबर को जयपुर स्टेशन पर ओमप्रकाश ने शिवरतन को नकली नोटों से भरा बैग सौंपा था और उसे पहले हैदराबाद तथा बाद में मुंबई जाने के निर्देश दिए थे। शिवरतन मैसूर जाने वाली ट्रेन से काचेगुड़ा पहुंचा और वहां एक धर्मशाला में रात बिताई। अगले दिन बाढ़ के कारण कोणार्क एक्सप्रेस रद्द हो जाने के कारण, ओमप्रकाश ने उसे सिकंदराबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने को कहा। जैसे ही वह ट्रेन में बैठा, उसके महज दस मिनट बाद ही संयुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: