बीकानेर: अज्ञात पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की तबियत, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर: अज्ञात पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की तबियत, इलाज के दौरान हुई मौत
लूणकरणसर। अज्ञात पदार्थ खाने से बीमार हुए युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर लूणकरणसर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में नेकीराम पुत्र जोगीराम बावरी निवासी रावतसर ने बताया कि उनका पुत्र बंशीलाल धीरेरा स्टेशन क्षेत्र में रहता था। 8 नवंबर को अज्ञात पदार्थ खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ