सड़क पर गिरा 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार, मोटरसाइकिल सवार हुआ हादसे का शिकार
सड़क पर गिरा 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार, मोटरसाइकिल सवार हुआ हादसे का शिकार
श्रीकोलायत। दियातरा गांव के उत्तराधि धनिया क्षेत्र में बाबा रामदेव फीडर की 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार सड़क पर गिर गया। इस दौरान तार में उलझकर एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, घरेलू ट्रांसफार्मर से निकला बिजली का तार सड़क के दूसरी ओर तक गिरा हुआ है। यह तार जेठाराम पुत्र धारूराम के घर के पास पड़ा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रेड स्टेशन पर सूचना देने के बावजूद कई घंटे बीत जाने तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बिजली आपूर्ति बंद होने से गांव में कई घंटों से बिजली गुल है। सड़क पर 11 हजार केवी का तार गिरा होने से ग्रामीणों और राहगीरों में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर तार को दुरुस्त करने और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ