Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में रविवार को 1,662 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद, 4.29 लाख बच्चों का लक्ष्य

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में रविवार को 1,662 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद, 4.29 लाख बच्चों का लक्ष्य

बीकानेर में रविवार को 1,662 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद, 4.29 लाख बच्चों का लक्ष्य

22 नवंबर को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर निशांत जैन करेंगे जिला स्तरीय शुभारंभ

बीकानेर, 21 नवंबर। "दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार" के संदेश के साथ रविवार 22 नवंबर को जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 1,662 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।

रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

विधायक और जिला कलेक्टर करेंगे शुभारंभ

अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन रविवार सुबह 9:30 बजे मुक्ता प्रसाद नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर निशांत जैन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब के सहयोग से किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

पहले खुराक ले चुके बच्चे भी जरूर पहुंचे

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने अभिभावकों से अपील की है कि जिले का एक भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे को एक दिन पहले भी पोलियो की खुराक दी गई है, तब भी रविवार को उसे दो बूंद जरूर पिलाएं।

उन्होंने बताया कि भारत को पोलियो मुक्त हुए 15 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद है। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अभियान में भागीदारी जरूरी है।

4.29 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि जिले में अभियान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

  • 1,662 पोलियो बूथ

  • 59 ट्रांजिट टीमें

  • 67 मोबाइल टीमें

  • 332 सुपरवाइजर

  • 87 कोल्ड चेन केंद्र

  • 4,29,261 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य

अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों, एएनएम, जीएनएम, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और स्काउट-गाइड की सेवाएं ली जाएंगी।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी रहेंगी टीमें

डॉ. गहलोत ने बताया कि प्रमुख बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशन पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए ट्रांजिट टीमें तैनात रहेंगी। वहीं ईंट भट्टों, स्लम और कच्ची बस्तियों, ढाणियों, घुमंतू आबादी तथा सड़क किनारे निर्माण स्थलों पर मोबाइल टीमें पहुंचेंगी।

जिले के 177 हाई रिस्क क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए नर्सिंग कॉलेज, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्काउट-गाइड और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: