Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत पर मजदूरी करने गए युवक की नहर में डूबने से हुई मौत

2 weeks ago
खेत पर मजदूरी करने गए युवक की नहर में डूबने से हुई मौत

 

खेत पर मजदूरी करने गए युवक की नहर में डूबने से हुई मौत 
, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में खेत पर मजदूरी करने गए एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार खारी मंदिर के पास, जामसर निवासी अशोक कुमार पुत्र हरूराम मेघवाल 8 जुलाई की सुबह खेत पर मजदूरी के लिए निकला था। बताया गया कि काम के दौरान वह पानी पीने के लिए नहर पर गया, जहां पैर फिसलने से नहर में गिर गया।
कुछ समय बाद युवक का शव हुसंगसर हेड पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई पवन कुमार पुत्र गणपतराम मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: