Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

इस अस्पताल के बाहर ठेले पर व्यक्ति का मिला शव

Bansal
5 hours ago
इस अस्पताल के बाहर ठेले पर व्यक्ति का मिला शव


इस अस्पताल के बाहर ठेले पर व्यक्ति का मिला शव
 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित मूंदड़ा अस्पताल के सामने शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक टीवी अस्पताल में भर्ती था और उसकाइलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अस्पताल से बाहर निकल गया और मूंदड़ा अस्पताल के सामने एक ठेले पर जाकर सो गया।
शुक्रवार सुबह लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
बताया गया कि मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार, जुनैद खान, हाजी मलंग बाबा, रमजान भाई, चुनार, इमरान, अयूब चाचा, शकील स्टार नेता और शोएब सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: