किसान के खेत में अचानक लगी आग,सारा सामान जलकर हुआ राख
, पूगल । गांव डेली तलाई के चक 1में डेली तलाई मुख्य चौराहे के पास एक खेत में भीषण आग लगने से किसान को भारी नुकसान हुआ है। खेत में हिस्सेदारी पर काश्त करने वाले किसान ज्ञानीराम मेघवाल, निवासी घड़साना (हाल निवासी डेली तलाई) का आगजनी की घटना में सब कुछ जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि खेत में रखा सामान पूरी तरह जल गया। किसान के पास अब कुछ भी शेष नहीं बचा है। इस घटना से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसान ज्ञानीराम मेघवाल की मेहनत और सालभर की उम्मीदें आग की भेंट चढ़ गईं। घटना के बाद पीडि़त किसान को आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का जायजा लेकर पीडि़त किसान को उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ