Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: इनका प्रधान बनना तय, छतरगढ़ पंचायत समिति को लेकर आई ये खबर

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: इनका प्रधान बनना तय, छतरगढ़ पंचायत समिति को लेकर आई ये खबर

बीकानेर: इनका प्रधान बनना तय, छतरगढ़ पंचायत समिति को लेकर आई ये खबर 

 बीकानेर। 15 पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाएंगे। कांग्रेस ने नोखा और बीठनोक को छोड़कर सभी पंचायत समितियों में बढ़त बनाई हुई है। इन दो पंचायतों में भी मामूली बढ़त होने के कारण कांग्रेस उलटफेर कर सकती है। हालांकि, भाजपा सभी पंचायतों में अपने उम्मीदवार उतारने की कोशिश में हैं। बीकानेर की सभी पंद्रह पंचायत समितियों से प्रधान पद के लिए नामांकन का सिलसिला पूरा हो गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। नोखा पंचायत समिति में आज प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहा है। 23 सदस्यों वाली समिति में किसी के पास बहुमत नहीं है। भाजपा से मंजू देवी और कांग्रेस से गीता कंवर के बीच सीधा मुकाबला है। 

नोखा पंचायत समिति के बाहर सुबह से ही गहमागहमी है। प्रधान पद के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाहर पुलिस तैनात है और अंदर सिर्फ सदस्यों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। भाजपा की मंजू देवी ने सबसे पहले नामांकन प्रस्तुत किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी गीता कंवर ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों ने अपने सिंबल रिटर्निंग अधिकारी प्रिया बजाज को सौंपे। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सीओ जनरैलसिंह, सीआई गोविंद सिंह चारण जाब्ते के साथ तैनात हैं। बहुमत के लिए 12 सदस्यों की जरूरत है। भाजपा के पास 10, कांग्रेस के पास 9, आरएलपी के पास 3 और एक अन्य सदस्य है।

छत्तरगढ़ पंचायत समिति बनने के बाद यहां पहली बार प्रधान का चुनाव होगा। इसके लिए छत्तरगढ़ उपखंड कार्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबकी निगाहें इस पंचायत समिति पर भी है। जानकारी के अनुसार यहाँ गोविंदराम मेघवाल के पुत्र गौरव चौहान ने नामांकन किया है। ऐसे यहां से इनकी जीत भी तय है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: