Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ट्रेन में महिला की चेन छीनकर भाग रहा युवक चलती ट्रेन से कूदा! हुई मौत

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: ट्रेन में महिला की चेन छीनकर भाग रहा युवक चलती ट्रेन से कूदा! हुई मौत

 बीकानेर: ट्रेन में महिला की चेन छीनकर भाग रहा युवक चलती ट्रेन से कूदा! हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह चलती ट्रेन में कथित रूप से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एक युवक की चलती ट्रेन से कूदने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार-बीकानेर डेमू ट्रेन (संख्या 14898) में करीब 25 वर्षीय एक युवक ने बेनीसर के पास रेलवे पिलर संख्या 400 के निकट एक महिला यात्री के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। महिला और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन से कूदने के दौरान युवक रेलवे ट्रैक के पास लगे एक पोल से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन रुकवाई। इसके बाद ट्रेन गार्ड ने ट्रेन को करीब एक किलोमीटर पीछे ले जाकर घायल युवक को ट्रेन में चढ़ाया और सूडसर रेलवे स्टेशन पहुंचाया।

स्टेशन पहुंचने तक युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पैंट से मिले मोबाइल फोन के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को सूडसर रेलवे स्टेशन पर रखा गया है तथा रेलवे पुलिस को सूचना दे दी गई है। रेलवे पुलिस के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शी यात्री लादूपुरी गोस्वामी ने बताया कि घायल युवक में सूडसर स्टेशन पहुंचने तक हलचल थी। उनका कहना है कि यदि उसे तत्काल बेहतर चिकित्सकीय सहायता मिल जाती, तो संभवतः उसकी जान बचाई जा सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल चेन स्नैचिंग की घटना और उससे जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: