Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवक घायल; चालक बीकानेर रेफर

Bansal
12 hours ago
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवक घायल; चालक बीकानेर रेफर

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवक घायल; चालक बीकानेर रेफर

3 केवाईडी ठोकर के पास हुआ हादसा, राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र में रविवार को 3 केवाईडी ठोकर के पास एक सड़क हादसा हो गया। घड़साना से 365 होते हुए खाजूवाला आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कार में घड़साना निवासी 28 वर्षीय प्रवीण और 25 वर्षीय चरणजीत सिंह सवार थे। दोनों घड़साना से 365 के रास्ते खाजूवाला आ रहे थे। इसी दौरान 3 केवाईडी ठोकर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को खाजूवाला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: