Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सिद्धि कुमारी बोलीं- लोकतंत्र को मिलेगी नई दिशा

Bansal
12 hours ago
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सिद्धि कुमारी बोलीं- लोकतंत्र को मिलेगी नई दिशा

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सिद्धि कुमारी बोलीं- लोकतंत्र को मिलेगी नई दिशा

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में आज महिला आरक्षण एवं परिसीमन से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने संबोधित किया। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि आज की यह प्रेस वार्ता देश की आधी आबादी के राजनीतिक सशक्तिकरण और भारतीय लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण चरण से जुड़ी है।

सितंबर 2023 में संसद से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128वां संविधान संशोधन) ने लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया था। इसी संकल्प को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित संसद के विशेष सत्र में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 एवं परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 विचारार्थ सूचीबद्ध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व में विकास केवल एक विचार नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढऩे से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों पर महिलाओं का दृष्टिकोण नीति निर्माण में अधिक प्रभावी रूप से शामिल होगा।

विधायक ने परिसीमन की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में वर्ष 1952, 1963, 1973 एवं 2002 में परिसीमन आयोगों के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण किया गया है। बदलती जनसंख्या एवं सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप प्रतिनिधित्व का विस्तार लोकतांत्रिक व्यवस्था की आवश्यकता है। प्रस्तावित विधेयकों में महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व के अधिक अवसर देने, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राज्यों के हितों और लोकतांत्रिक संतुलन का सम्मान करने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें निर्णय लेने और नीति निर्माण की प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

महिलाओं की भागीदारी बढऩे से लोकतंत्र अधिक समावेशी और सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों को संवैधानिक मर्यादाओं, पारदर्शिता तथा सभी राज्यों के हितों का सम्मान करते हुए आगे बढ़ाया जाना चाहिए। प्रेस वार्ता में विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक सुमन शेखावत, महामंत्री श्याम सिंह हांडला, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं मीडिया संयोजक मनीष सोनी उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: