Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण, ऑफिस पर जड़ दिया ताला

Bansal
5 hours ago
बीकानेर: पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण, ऑफिस पर जड़ दिया ताला

बीकानेर: पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण, ऑफिस पर जड़ दिया ताला 


बीकानेर। संगठित ब्याजखोरी और जबरन वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक अकाउंटेंट को 15 लाख रुपए उधार देकर उसके बदले 89.20 लाख रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं, पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण किया, ऑफिस व उसकी बहन के क्लिनिक पर ताले जड़ दिए और कार व कंप्यूटर उठा ले गए। शुक्रवार को नयाशहर नयाशहर थाने थाने में में हिस्ट्रीशीटर प्रदीप गोदारा व हैदर लोहार समेत 7 नामजद और 14-15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहर के व्यस्त इलाके से दो गाड़ियों व बाइकों पर सवार होकर करीब 20 बदमाश खुलेआम अपहरण व लूट करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

सुधारों की बड़ी गुवाड़ निवासी अकाउंटेंट भरत कुलरिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मई 2026 की शुरुआत में उन्हें पैसों की जरूरत थी। परिचित नफीस उल हसन के जरिए उनकी मुलाकात प्रदीप गोदारा से हुई, जिसने 10 प्रतिशत ब्याज पर 15 लाख रुपए दिए। आरोप है कि इसके बाद प्रदीप के आदमी हर महीने 8 लाख रुपए देने के लिए धमकाने लगे। अक्टूबर 2026 तक छह माह में पीड़ित से 48 लाख रुपए वसूल लिए गए। 1 नवंबर की शाम करीब 7 बजे प्रदीप गोदारा, हैदर लोहार, हैप्पी गहलोत, दिनेश सुथार, प्रदीप शर्मा, पांचीलाल और 14-15 अन्य लोग दो गाड़ियों व 7-8 बाइकों पर जस्सूसर गेट स्थित भरत के ऑफिस पहुंचे। हैदर लोहार और हैप्पी गहलोत ने पिस्तौल दिखाकर भरत का अपहरण किया और 15 नंबर स्कूल के सामने स्थित गोदारा लाइब्रेरी (घर) ले गए। वहां मारपीट कर 19 लाख रुपए और मांगे गए।

इसके बाद आरोपी भरत को वापस ऑफिस लाए। वहां से 10 कंप्यूटर, एक लैपटॉप, टाटा हैरियर कार, बाइक, म्यूजिक सिस्टम, हस्ताक्षरित खाली चेक, स्टाम्प व जरूरी दस्तावेज उठा ले गए। जाते समय आरोपियों ने भरत के ऑफिस और उनकी बहन के क्लिनिक पर ताले लगाकर चावियां भी ले लीं। दहशत के कारण पीड़ित मुंबई अपने पिता के पास चला गया। पीड़ित के मुंबई जाने के बाद आरोपियों ने गंगाशहर स्थित घर जाकर उसकी मां और बहन को धमकाना शुरू कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: