बीकानेर: पार्सल का झांसा देकर युवक से मांगे ओटीपी, खाली कर दिया बैंक खाता
बीकानेर: पार्सल का झांसा देकर युवक से मांगे ओटीपी, खाली कर दिया बैंक खाता
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पार्सल आने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 42 हजार 802 रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोमासर निवासी रामचंद्र पुत्र भंवरलाल जाट उम्र 28 वर्ष ने रिपोर्ट दी कि 16 नवंबर 2026 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका 999 रुपए का पार्सल आया है। इसके बाद ठगों ने किसी प्रक्रिया के नाम पर ओटीपी मांगा।
पीड़ित ने बताया कि उसने ओटीपी किसी को साझा नहीं किया, लेकिन इसके बावजूद उसके बैंक खाते से 1 लाख 42 हजार 802 रुपए की राशि निकाल ली गई। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ