दिसंबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बड़ा भाग्यशाली
साल 2026 का आखिरी महीना ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिसंबर महीने में कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा। दिसंबर में शनि मीन राशि में रहते हुए मार्गी होंगे, देवगुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में चलेंगे। इसके अलावा इस महीने राहु-केतु, सूर्य, बुध, शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। दिसंबर में ग्रहों की चाल बदलने के कारण कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं दिसंबर का महीना किस राशि वालों के लिए सबसे अच्छा रहेगा।
दिसंबर 2026 में ग्रहों का गोचर
2 दिसंबर- बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश
5 दिसंबर- राहु का मकर और केतु का कर्क राशि में गोचर
11 दिसंबर- शनि मीन राशि में होंगे मार्गी
13 दिसंबर- गुरु का सिंह राशि में वक्री
16 दिसंबर- सूर्य का धनु राशि में गोचर
22 दिसंबर- बुध का धनु राशि में प्रवेश
दिसंबर में ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा। लंबे समय तक चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। गुरु का आपके धन भाव में होने से अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि के योग रहेंगे। पुराने निवेश से आपको अच्छा खासा धन लाभ होगा। परिवार संग दिसंबर का महीना अच्छा बीतेगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना आपके लिए सकारात्मक रहेगा। लगातार लाभ प्राप्ति के मौके मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। जो काम अधूरे थे वह दोबारा से शुरू हो सकते हैं। आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको घर से बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। लेन-देन में कोई फैसला आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार के संबंध में विदेश की यात्राएं करने का अवसर मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। करियर-कारोबार के लिहाज से दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपकी आय में तेजी देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। इस महीने आपकी मकान या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। व्यापार के लिहाज से महीना आपके कारोबार में विस्तार होगा। आय के नए -नए स्त्रोत खुल सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 का आखिरी महीना बहुत ही अच्छा होता है। दिसंबर का महीना आपके लिए आमदनी के नए-नए स्त्रोत खोल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ काम दोबारा से शुरू हो जा सकता है। यह माह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है। छात्रों के लिए यह महीना बहुत ही सफल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा और शुभ रहेगा। पूरा महीना धन लाभ के अवसरों से भरा हुआ होगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग है। इस माह आपको विदेश से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त के योग रहेंगे। अधूरे काम आपके पूरे होंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ