पेपर देने जा रही विवाहिता के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया से दोस्त बने युवक के द्वारा विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में चुरू के रतनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता ने बतााया कि वह पेपर देने जा रही थी। इस दौरान आरोपी युवक जो कि उसके सोशल मीडिया से संपर्क में आया था। वह कार लेकर आया और उसे अपने साथ बिठाया। जिसके बाद आरोपी युवक उसे कार में बिठाकर सीकर ले गया।
जहां पर होटल में उसने उसे कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह होश में आयी तो खुद निर्वस्त्र थी। इस दौरान आरोपी ने उसे वीडियेा दिखााकर धमकाया। जिसके बाद 24 जून को युवक ने फोन कर उसे राजलदेसर-सिमसिया सड़क मार्ग पर बुलाया। वहां उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर सूरत ले गया। इस दौरान गाड़ी दूसरा युवक चला रहा था। सूरत में एक अन्य युवक भी मिला, जिसने कमरे की व्यवस्था की। वहां भी युवक ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया विवाहिता के अनुसार इस दौरान दो-तीन अन्य युवकों ने भी उसका देह शोषण किया। बाद में इन लोगों ने विवाहिता को राजसमंद में छोड़ दिया। उसके पिता और अन्य परिजन उसे वहां से गांव लेकर आए।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ