युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के उड़सर गांव में सोमवार रात एक युवक ने खेत की ढाणी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय डूंगर राम मेघवाल पुत्र कानाराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे जसरासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई लेख राम के अनुसार, डूंगर राम मानसिक रूप से बीमार था। घटना की सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। डॉ. विवेक पंचारिया और डॉ. सुंदरलाल सुथार ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ