Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, बीकानेर में भी जारी हुआ येलो अलर्ट

1 day ago
राजस्थान से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, बीकानेर में भी जारी हुआ येलो अलर्ट

 राजस्थान से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, बीकानेर में भी जारी हुआ येलो अलर्ट 

जयपुर। राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ लाइन अभी राजस्थान के बीकानेर से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेशभर में 4 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने भी कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अगले दिन तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के ब्यावर और भीलवाड़ा में बुधवार को भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश ब्यावर जिले के बदनोर में 225 मिमी दर्ज की गई, जबकि ब्यावर में 110 मिमी, भीलवाड़ा के आसींद और बागौर में 120-120 मिमी, झालावाड़ के अकलेरा में 81 मिमी मिमी और झालरापाटन में 73 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और बारां जिले में कई स्थानों पर बारिश का दौर चला।

जानें 4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम?
23 जुलाई
ऑरेंज अलर्ट: बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, उदयपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्री गंगानगर में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ कहीं भारी और कहीं झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

24 जुलाई

25 जुलाई
ऑरेंज अलर्ट: बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्री गंगानगर में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ कहीं भारी और कहीं झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

26 जुलाई
ऑरेंज अलर्ट: बूंदी, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट: अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, सिरोही, उदयपुर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्री गंगानगर में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ कहीं भारी और कहीं झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: