Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

युवक ने पत्नी सहित इतने लोगों पर चोरी व मारपीट करने का मामला करवाया दर्ज

Bansal sadi
1 month ago
युवक ने पत्नी सहित इतने लोगों पर चोरी व मारपीट करने का मामला करवाया दर्ज


युवक ने पत्नी सहित इतने लोगों पर चोरी व मारपीट करने का मामला करवाया दर्ज
बीकानेर।  नापासर निवासी ओमप्रकाश माली की शिकायत पर उसकी पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ चोरी, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर नापासर पुलिस थाने में की गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादी ओमप्रकाश माली (42) ने आरोप लगाया है कि 10 मार्च 2026 को उसे फोन कर नापासर थाने बुलाया गया और हिरासत में रखा गया। इसी दौरान उसके घर में रखी अलमारी के ताले तोडक़र नकदी और अन्य सामान ले लिया गया।
माली के अनुसार, उसकी पत्नी राजू देवी, साली मोनिका, पूजा, साला देवेंद्र, सतपाल, सुरजीत कौर और किशन ने मिलकर घर से 2.85 लाख रुपये नकद और करीब 1.80 लाख रुपये का अन्य सामान चुरा लिया। उन्होंने उसके नाबालिग पुत्र-पुत्री को भी अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
परिवादी ने यह भी बताया कि जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में ओमप्रकाश माली ने पहले पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश पर नापासर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2), 316(2) एवं 189(2) सहित अन्य प्रावधानों में मामला दर्ज किया है। नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि जांच एएसआई मूलाराम को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: