पानी की डिग्गी में गिरने से महिला की मौत, पशुओं को पानी पिलाते समय हुआ हादसा
पानी की डिग्गी में गिरने से महिला की मौत, पशुओं को पानी पिलाते समय हुआ हादसा
बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के झझू रोही में पानी की डिग्गी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा 11 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार मृतका के पति शिवलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी संतोष देवी पशुओं को पानी पिला रही थी। इसी दौरान पानी निकालते समय वह अचानक डिग्गी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ