Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई हत्या, ऐसे खुला राज

rk
1 month ago
बीकानेर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई हत्या, ऐसे खुला राज

बीकानेर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई हत्या, ऐसे खुला राज 
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के बंधड़ा ताल में मिले युवक मनीष जांगु हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते मृतक की पत्नी ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिलवाया। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया- दो दिन पहले बंधड़ा क्षेत्र के सुनसान तालाब के पास मिला शव अलाय निवासी मनीष जांगु का था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पत्नी और एक नाबालिग के बीच अवैध संबंध थे। दोनों ने मनीष को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत, 17 अप्रैल को नाबालिग ने मनीष को बहाने से अपनी बोलेरो गाड़ी में बिठाया। रास्ते में उसे गन्ने के जूस में सल्फास मिलाकर पिला दिया गया। मनीष के बेहोश होने के बाद तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बंधड़ा की रोही में झाड़ियों में फेंक दिया गया, जबकि मोबाइल को कुछ दूरी पर अलग फेंका गया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर नोखा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्य और घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाकर कड़ी मेहनत से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। दोनों से मामले में पूछताछ जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: