बीकानेर: केंद्रीय मंत्री सहित कई नेताओं ने किया मतदान, सुबह 9 बजे तक जाने कितनी हुई वोटिंग
बीकानेर: केंद्रीय मंत्री सहित कई नेताओं ने किया मतदान, सुबह 9 बजे तक जाने कितनी हुई वोटिंग
बीकानेर। नगर निगम के लिए बुधवार सुबह 7 बजते ही वोटिंग शुरू हो गई। वोटर्स पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। शहर के कुछ केंद्रों पर सुबह ही लाइन लगी नजर आई, जबकि कई वार्डों में शुरुआत में वोटर्स की संख्या काफी कम दिखाई दी। बीकानेर नगर निगम में 4 लाख 82 हजार 229 मतदाता हैं, जो 373 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। नगर निगम में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 में हैं, जहां 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं पांच वार्ड ऐसे हैं, जहां सिर्फ दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य नेताओं ने मतदान किया। पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला 10.15 बजे मतदान करने पहुंचेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने मतदान किया। वार्ड नंबर 44 भाग 2 राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर बास में मतदान किया।
बीकानेर में मतदान की शुरुआत तेज रही है। अधिकांश बूथों पर शुरुआती दो घंटे में ही 10 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। मुक्ताप्रसाद कच्ची बस्ती में करीब 1,400 मतदाताओं में से 300 से ज्यादा लोग वोट डाल चुके हैं। यहां बड़ी संख्या में नए वोटर भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ