Khulasa Online
Breaking
• ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू, ईरान बोला - बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार • इस साल रेलवे में होंगे 8 बड़े बदलाव, पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, पढ़े पूरी खबर ... • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन • बड़ा हादसा : नाव डूबने से 10 पर्यटकों की मौत, मदद के लिए पहुंची सेना; सीएम ने हादसे पर जताया दुख • ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू, ईरान बोला - बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार • इस साल रेलवे में होंगे 8 बड़े बदलाव, पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, पढ़े पूरी खबर ... • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन • बड़ा हादसा : नाव डूबने से 10 पर्यटकों की मौत, मदद के लिए पहुंची सेना; सीएम ने हादसे पर जताया दुख
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष के निवास पर हुआ स्वागत

rk
7 hours ago
शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष के निवास पर हुआ स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठोड़ का हुआ स्वागत एवं अभिनंदन 

शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष के निवास पर हुआ स्वागत 

बीकानेर, 11 अप्रैल, 2026 ।राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम एवं श्री भूपेंद्र सैनी का स्वागत और अभिनंदन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर भाजपा उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल जी हर्ष के निवास पर किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर ने परिवार जनों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की एवं सभी से परिचय किया। 

कार्यक्रम में परिवार के मुखिया डॉ. पन्नालाल हर्ष ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन के साथ साथ आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष ने प्रदेशाध्यक्ष को साफा पहनाकर अभिनंदन किया। मौके पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. गिरिराज हर्ष, एसडीएम जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, पीएनबी में लॉ मैनेजर डॉ. दीपक हर्ष, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल हर्ष, रमेश आचार्य, संगीता पुरोहित, रवि आचार्य सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी, अपूर्वा सिंह, प्रदेश मीडिया सेल प्रभारी अविनाश जोशी, शहर अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडलां, राजेंद्र पंवार, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य आदि का भी अभिनंदन किया गया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जे.पी. व्यास, अशोक तिवारी, तरुण स्वामी, गोपाल आचार्य, प्रदीप उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ होता है और कार्यकर्ता का सम्मान पूरे संगठन का सम्मान होता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: