खुलासा न्यूज,बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हदां पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने दो मामलों में फरार चल रहे इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस के मामलों में फरार चल रहे उग्रसेन को घर पर दबिश देकर दस्तयाब किया ओर पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के लंबे समय से फरार होने के चलते पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। फिलहाल आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ