बीकानेर नगर निगम के लिए वोटिंग शुरू, इतने प्रत्याशी है मैदान में
बीकानेर नगर निगम के लिए वोटिंग शुरू, इतने प्रत्याशी है मैदान में
बीकानेर। नगर निगम के लिए बुधवार सुबह 7 बजते ही वोटिंग शुरू हो गई।। वोटर्स पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए वोटिंग करेंगे। शहर के कुछ केंद्रों पर सुबह ही लाइन लगी नजर आई। जबकि कई वार्डों में शुरुआत में वोटर्स की संख्या काफी कम दिखाई दी। बीकानेर में नगर निगम में 4 लाख 82 हजार 229 मतदाता है, जो 373 प्रत्याशी की किस्मत तय करेंगे। बीकानेर नगर निगम में सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड संख्या में 2 में है, जहां 15 प्रत्याशी मैदान में है। पांच वार्ड ऐसे हैं, जहां दो-दो उम्मीदवार ही आमने-सामने हैं। वहीं जिले की 6 नगर पालिकाओं के लिए 11 सितम्बर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 14 सितम्बर को होगी।
चुनाव की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। सेंटर्स पर लगातार मतदाता अपनी शहरी सरकार के लिए वोटिंग करने पहुंच रहे। शहर के कुछ केंद्रों पर सुबह ही लाइन लगी नजर आई। जबकि कई वार्डों में शुरुआत में वोटर्स की संख्या काफी कम दिखाई दी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ