बीकानेर के गुसाईंसर में नापासर थाने के हिस्ट्रीशीटर की हत्या, लाठी-डंडों से किया हमला
बीकानेर के गुसाईंसर में नापासर थाने के हिस्ट्रीशीटर की हत्या, लाठी-डंडों से किया हमला
नापासर। नापासर थाना क्षेत्र के गुसाईसर गांव में मारपीट की घटना में नापासर थाने के हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप निम्बड़िया की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं। वहीं गंगाशहर सीओ प्रहलाद राय भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौका मुआयना करने पहुंच रहे हैं।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है। मारपीट के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ