बीकानेर: नवनिर्वाचित सरपंच के घर खुशियां बदलीं मातम में, सड़क हादसे में हुई बेटे की मौत
बीकानेर: नवनिर्वाचित सरपंच के घर खुशियां बदलीं मातम में, सड़क हादसे में हुई बेटे की मौत
महाजन। पल्लू-अरजनसर मेगा हाईवे पर पल्लू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक कन्हैया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित गाड़ी पलटने से यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान दनियासर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच भागीरथ थालौड़ के पुत्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पल्लू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पल्लू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया।
मृतक के पिता भागीरथ थालौड़ हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनाव में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। परिवार में चुनाव की जीत की खुशियां अभी पूरी तरह मनाई भी नहीं गई थीं कि इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद दनियासर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ