राजस्थान में SIR विवाद के बाद वोटर लिस्ट होगी अपडेट, 1 जनवरी 2027 तक 18 साल के होने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे नाम
राजस्थान में SIR विवाद के बाद वोटर लिस्ट होगी अपडेट, 1 जनवरी 2027 तक 18 साल के होने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे नाम
जयपुर। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर विवाद के बाद अब राजस्थान सहित 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत राजस्थान में वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी। अब वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाएंगे। वहीं पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारी जाएंगी। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
चुनाव आयोग का यह आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद और विरोध के बीच आया है। SIR में राजस्थान में 31 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए गए थे। हालांकि राजस्थान में SIR को लेकर ज्यादा विवाद नहीं हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर नाम हटवाने के बड़ी संख्या में आवेदन देने के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में वह मुद्दा सुलझ गया था।
नाम जुड़वाने के लिए अब तक आए 4.80 लाख से ज्यादा आवेदन
राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से 18-19 साल आयु के युवा वोटर्स और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से वंचित रहे सभी पात्र लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया- 14 अक्टूबर 2026 तक राज्य में फॉर्म-6 के कुल 4 लाख 80 हजार 893 आवेदन मिले हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग के GenZ के 2 लाख 67 हजार 946 आवेदन मिले हैं। इसके अलावा 20 साल आयु वर्ग के 2 लाख 12 हजार 947 आवेदन शामिल हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ