Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में नया मोड़: गोविंदराम मेघवाल बोले- सुशीला डूडी अब मेरा ऋण उतारें, सरिता को समर्थन दें

Bansal
5 hours ago
बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में नया मोड़: गोविंदराम मेघवाल बोले- सुशीला डूडी अब मेरा ऋण उतारें, सरिता को समर्थन दें

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में नया मोड़: गोविंदराम मेघवाल बोले- सुशीला डूडी अब मेरा ऋण उतारें, सरिता को समर्थन दें

निकिता डूडी, सरिता चौहान के बाद विमला कंवर ने भी जताई दावेदारी; गोविंदराम बोले- मेरी बेटी सरिता, निकिता जी से वरिष्ठ हैं।

बीकानेर। जिला प्रमुख चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने बयान जारी कर कहा है कि जिला प्रमुख की टिकट को लेकर अभी तक कोई सर्वसम्मति नहीं बनी है। उन्होंने नोखा विधायक सुशीला डूडी से अपनी बेटी सरिता चौहान के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि उन्होंने पहले सुशीला डूडी को विधायक बनने में मदद की थी, अब सुशीला जी उनका ऋण उतारें। मेघवाल ने यह भी कहा कि उनकी बेटी सरिता, निकिता डूडी से वरिष्ठ हैं।

सुशीला डूडी और बीडी कल्ला पहुंचे थे गोविंदराम के आवास

गौरतलब है कि आज नोखा विधायक सुशीला डूडी और पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, गोविंदराम मेघवाल के आवास पर पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान गोविंदराम मेघवाल ने निकिता डूडी को 'भविष्य की सांसद' बताया था। अब उनके नए बयान के बाद जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रही राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

निकिता और सरिता के बीच तीसरा नाम भी आया सामने

जिला प्रमुख पद की दौड़ में अब तक निकिता डूडी और सरिता चौहान के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे थे। सूत्रों के अनुसार, पर्यवेक्षक बनकर आए सांसद कुलदीप इंदोरा ने निकिता डूडी के नाम की रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजी है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को करना है।

इसी बीच वार्ड नंबर 27 से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं विमला कंवर ने भी दावेदारी पेश कर दी है। उनके पति ने पार्टी से सामान्य वर्ग को टिकट देने की मांग की है। इस संबंध में पर्यवेक्षक कुलदीप इंदोरा को पत्र भी सौंपा गया है।

इस तरह जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस में अब तीन नामों की चर्चा हो रही है। बुधवार को होने वाले चुनाव से पहले पार्टी के भीतर सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं।

बुधवार को जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चुनाव

जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख दोनों पदों के लिए बुधवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होगी।

  • सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे।

  • सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।

  • दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

  • इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

  • जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

  • मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अब देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान किस नाम पर मुहर लगाता है और जिला प्रमुख की कुर्सी तक कौन पहुंचता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: