राजस्थान में 2,400 पदों पर निकलेगी तीन बड़ी भर्तियां, PTI के 1,200 और JEN के 900 पद शामिल
राजस्थान में 2,400 पदों पर निकलेगी तीन बड़ी भर्तियां, PTI के 1,200 और JEN के 900 पद शामिल
जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) नवंबर में करीब 2,400 पदों पर तीन नई भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी कर रहा है। इनमें फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर (PTI), जूनियर इंजीनियर (JEN) और टैक्स असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, जूनियर इंजीनियर के करीब 900 पदों के लिए विज्ञप्ति 15 नवंबर तक जारी करने का प्रयास है। वहीं, PTI के 1,200 और टैक्स असिस्टेंट के 300 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति आचार संहिता हटने के बाद जारी की जाएगी।
किस भर्ती में कितने पद?
-
PTI: 1,200 पद
-
जूनियर इंजीनियर (JEN): करीब 900 पद
-
टैक्स असिस्टेंट: 300 पद
इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष बताई गई है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता निर्धारित होगी।
लिखित परीक्षा से होगा चयन
तीनों भर्तियों में चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
भर्ती की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया विज्ञप्ति जारी होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ