दिल्ली में SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत कई नेता पहुंचे रामलीला मैदान
दिल्ली में SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली, राहुल गांधी-अखिलेश यादव समेत कई नेता पहुंचे रामलीला मैदान
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली आयोजित की जा रही है। रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ओपन एयर सफारी बस से रवाना हुए। उनके साथ अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेता मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, INDIA ब्लॉक के नेता मिंटो जंक्शन पहुंचेंगे। यहां से रामलीला मैदान तक मार्च निकालने की योजना है। रैली में SIR प्रक्रिया का विरोध करने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी।
विपक्षी दलों ने रैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान करीब 50 हजार लोगों की मौजूदगी का है। वहीं, व्यवस्थाओं के बाद रामलीला मैदान में लगभग 30 से 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता बताई गई है। रैली में रामलीला मैदान पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की खबर है। मैदान में लगाई गई कुर्सियां लगभग भर चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
दिल्ली पुलिस ने रैली के लिए तय की समय सीमा
दिल्ली पुलिस के अनुसार, रामलीला मैदान में रैली के आयोजन की अनुमति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दी गई है। शाम 5 बजे तक कार्यक्रम समाप्त कर मैदान खाली करना होगा। आयोजन स्थल पर रातभर रुकने की अनुमति नहीं है।
हालांकि, मिंटो जंक्शन से रामलीला मैदान तक प्रस्तावित मार्च के लिए अलग से अनुमति नहीं मिलने की बात भी दिल्ली पुलिस ने कही है। पिछले 25 दिनों में SIR के मुद्दे पर विपक्षी दलों की यह सातवीं बार एकजुटता बताई जा रही है। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच भी इस मुद्दे पर छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ