बारिश की कामना को लेकर नाल में ग्रामीणों ने किया हवन
बीकानेर, नाल। नाल गांव में शुक्रवार को इंद्रदेव को प्रसन्न करने और अच्छी बारिश की कामना को लेकर डिंड्ड तालाब गोगामेड़ी के पास हवन किया गया। पं. गणेश महाराज के सान्निध्य में ग्रामीणों ने विधि-विधान से हवन में आहुतियां दीं।
ग्रामीणों ने बताया कि नाल गांव में अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। आसपास के क्षेत्रों में भी बहुत कम बारिश होने से खेतों और बिजान वाली भूमि पर पानी की कमी बनी हुई है। इससे किसान और पशुपालक परेशान हैं। अच्छी बारिश के अभाव में खेती-किसानी के साथ पशुओं के लिए चारे-पानी की चिंता भी बनी हुई है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने और क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना के लिए हवन किया।
हवन में किसान घनश्याम मत्तड़, दुल सिंह, मदन सिंह सवाई सिंह, दलीप सिंह, मोहन सिंह, देवी सिंह मोहन महाराज, मनोज मत्तड़, भंवरलाल मत्तड़, नरशा नाल रेवंत सिंह, रणजीत सिंह, महावीर सिंह, नरपत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आहुतियां दीं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ