Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट पर एयरकाफ््रट से टकराया वाहन

7 hours ago
राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट पर एयरकाफ््रट से टकराया वाहन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट (छोटे विमान) के साथ हादसा हो गया। विमान को रनवे पर ले जाते समय ग्राउंड हैंडलिंग वाहन ने टक्कर मार दी। इससे प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार पायलट और ट्रेनी एनसीसी कैडेट सुरक्षित हैं।

 


घटना सुबह 9 बजे के आसपास की है। प्लेन को ट्रेनिंग फ्लाइट के लिए पार्किंग एरिया (हैंगर) से हवाई पट्टी ले जाया जा रहा था। इसमें विंग कमांडर पायलट और एक एनसीसी कैडेट बैठे थे। इसी दौरान ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी इंडोथाई का वाहन भी एयरपोर्ट परिसर में मूव कर रहा था। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद विमान और वाहन को सुरक्षित किया गया। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। अब तकनीकी जांच के बाद ही प्लेन दोबारा उड़ान के लिए तैयार होने की संभावना है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे ग्राउंड व्हीकल मैनेजमेंट में चूक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विमान और वाहन की मूवमेंट के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: