Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

वॉटर वक्र्स का 315 केवी ट्रांसफॉर्मर जला,पांच गांवों में पेयजल संकट, कनिष्ठ अभियंता बोले- जल्द बदला जाएगा

Bansal
2 months ago
वॉटर वक्र्स का 315 केवी ट्रांसफॉर्मर जला,पांच गांवों में पेयजल संकट, कनिष्ठ अभियंता बोले- जल्द बदला जाएगा


 वॉटर वक्र्स का 315 केवी ट्रांसफॉर्मर जला,पांच गांवों में पेयजल संकट, कनिष्ठ अभियंता बोले- जल्द बदला जाएगा
महेश देरासरी
बीकानेर।  महाजन कस्बे के वॉटर वक्र्स पर लगा 315 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से महाजन सहित आसपास के कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस पेयजल संकट का असर महाजन के अलावा मनोहरिया, गुसाईना, शेरपुरा, छिला ढाणी और खोड़ा क्षेत्र तक पड़ा है। रविवार को नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए बीकानेर से एक नया ट्रांसफॉर्मर मंगवाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ट्रांसफॉर्मर आज शाम तक महाजन पहुंच जाएगा।ट्रांसफॉर्मर मिलते ही उसे स्थापित कर जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है ताकि बढ़ती गर्मी और उमस के बीच पेयजल संकट से राहत मिल सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: