Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान, पूरा सामान जला

Bansal
5 hours ago
बीकानेर: घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान, पूरा सामान जला

बीकानेर: घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान, पूरा सामान जला 

बीकानेर।  घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मामला बज्जू क्षेत्र का है। जहां 2 एमकेडी गांव में सोमवार दोपहर एक किसान परिवार के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे में घर में रखी नकदी, फसल के बीज, सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी दस्तावेज, कपड़े, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, टीवी सहित घरेलू उपयोग का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार 2 एमकेडी निवासी जीयाराम पुत्र गुलाबाराम मेघवाल पिछले करीब दस वर्षों से दूसरों के खेतों में काश्तकारी और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई उनकी गृहस्थी कुछ ही देर में आग की भेंट चढ़ गई। आग के बाद परिवार के सामने दोबारा घर बसाने का संकट खड़ा हो गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: