Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पीबीएम में बनेगा संभाग का सबसे बड़ा सेंटर, खर्च होंगे इतने करोड़

Bansal
5 hours ago
पीबीएम में बनेगा संभाग का सबसे बड़ा सेंटर, खर्च होंगे इतने करोड़

पीबीएम में बनेगा संभाग का सबसे बड़ा सेंटर, खर्च होंगे इतने करोड़ 

बीकानेर। एसपी मेडिकल कॉलेज में नए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण की कवायद के चलते अब संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को विश्वस्तरीय सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर परिसर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन पर 300 बेड का अत्याधुनिक सर्जिकल एक्सीलेंसी सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को सौंपा गया है। यह पूरे बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा सर्जिकल एक्सीलेंसी सेंटर होगा। 

इस पर 59.44 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस संबंध में एसपी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल दवां ने सोमवार को जयपुर में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ से मुलाकात कर प्रोजेक्ट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. दवां ने स्पष्ट किया कि यदि राज्य सरकार द्वारा ट्रॉमा सेंटर के पास चिह्नित खाली भूमि उपलब्ध करा दी जाती है, तो इस पूरे भवन का निर्माण सामाजिक दानदाताओं (भामाशाहों) के आर्थिक सहयोग से कराया जाएगा। इससे राज्य सरकार के खजाने पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। खबर है िक प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इस पहल पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा को विस्तृत प्रस्ताव के साथ जयपुर बुलाया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: