शीतलहर का अलर्ट, जानें- नवंबर के आखिरी सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम
शीतलहर का अलर्ट, जानें- नवंबर के आखिरी सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम
बीकानेर। राजस्थान में उत्तरी हवा ने दिन में अब सर्दी तेज कर दी। अलवर, सीकर, पिलानी, श्रीगंगानगर समेत उत्तर-पूर्वी जिलों में दिन में सर्द हवा चलने से धूप में भी लोगों को सर्दी महसूस हुई। वहीं माउंट आबू में जीरो डिग्री से तापमान बढ़कर अब 3 डिग्री पर पहुंच गया है। फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इसके अलावा सीकर, टोंक, चूरू, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवा बढ़ने की आशंका है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में सभी शहरों का मौसम ड्राई रहा। बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर समेत अन्य शहरों में सर्द हवा चलने के साथ ही सुबह आसमान में हल्की धुंध रही। धुंध के असर से इन शहरों में सोमवार को धूप में तेजी कम रही और दिन में भी ठंडक रही।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। इससे रात में सर्दी बढ़ेगी। कुछ इलाकों में दिन में हल्की ठंडी हवा चलने से दिन में भी ठंडक और बढ़ने की संभावना है। माउंटआबू में सबसे कम 3 डिग्री तापमान रहा वहीं सीकर के फतेहपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। टोंक में 9.6, सीकर में 7, चूरू में 8.9 और नागौर में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ