बीकानेर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, अन्य घायल
बीकानेर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, अन्य घायल
बीकानेर। ओरण परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार देर रात सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो जनों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना पांचू थाना क्षेत्र में मुंझासर और जयसिंहदेसर के बीच हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
जानकारी के अनुसार मुंझासर निवासी आवडदान, भगवानदान, भरतदान, विश्वजीतदान और हीरालाल नायक सोमवार रात कार से देशनोक ओरण परिक्रमा के लिए रवाना हुए थे। मुंझासर और जयसिंहदेसर के बीच अचानक सड़क पर गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ