उड़ान-फिट इंडिया 2026 का आमंत्रण, खेलों में करियर की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, दिया कुमारी को मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
उड़ान-फिट इंडिया 2026 का आमंत्रण, खेलों में करियर की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, दिया कुमारी को मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
जयपुर। राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने और युवाओं के लिए खेलों में करियर के नए अवसरों के द्वार खोलने की दिशा में दिशोदय स्पोट्र्स फाउंडेशन, बीकानेर एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। इसी क्रम में फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा एवं संस्थापक उमाशंकर लिम्बा ने बीकानेर के युवा पृथ्वी सिंह राठौड़ के साथ जयपुर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आगामी च्उड़ान-फिट इंडिया 2026ज् कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
इस दौरान निदेशक निशा लिम्बा ने 20 दिसंबर 2026 को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के संत मीरा बाई सभागार में आयोजित होने वाले च्उड़ान- फिट इंडिया 7 नेशनल स्पोट्र्स करियर अवेयरनेस एंड टैलेंट डेवलपमेंट इनिशिएटिव ज् की विस्तृत रूपरेखा एवं उद्देश्यों से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम की थीम च्मिशन प्ले टू प्रोफेशन-खेल से करियर तकज् निर्धारित की गई है।
मुलाकात के दौरान कार्यक्रम की अवधारणा, आयोजन की तैयारियों, अतिथियों की सहभागिता, मंचीय सत्रों एवं विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि इस राष्ट्रीय स्तर की पहल में ओलंपियन एवं पैरालंपियन खिलाडिय़ों, अंतरराष्ट्रीय खेल हस्तियों, प्रतिष्ठित खिलाडिय़ों, खेल प्रशासकों, प्रशिक्षकों, खेल वैज्ञानिकों, पोषण विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को खेलों में उपलब्ध शिक्षा, प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, रोजगार तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर की संभावनाओं से परिचित कराना है। इसके साथ ही खेल विज्ञान, फिटनेस, प्रतिभा विकास, बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित खेल वातावरण एवं खेलों में अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा 20 दिसंबर को बीकानेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करने का आश्वासन दिया।
निशा लिंबा ने बताया कि च्उड़ान 2026ज् केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थान की उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान, उचित मार्गदर्शन और नए अवसर उपलब्ध कराने का एक प्रयास है। फाउंडेशन का दीर्घकालीन विजन च्मिशन 2036-खेल के मैदान से ओलंपिक पोडियम तकज् है, जिसके माध्यम से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जाएगा।
दिशोदय स्पोट्र्स फाउंडेशन की यह पहल खेल, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और प्रतिभा विकास को एक मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ