कालिका माता मंदिर के पास युवक ने पेड़ पर लटक कर फांसी लगाई
नोखा। नोखा कस्बे के रोड़ा रोड स्थित कालिका माता मंदिर के पास एक 38 वर्षीय युवक द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करनाराम लखारा उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने कालिका माता मंदिर के समीप एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ