महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद जी महाराज हुए ब्रह्मलीन, शिष्यों में शोक की लहर
महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद जी महाराज हुए ब्रह्मलीन, शिष्यों में शोक की लहर
बीकानेर। वार्ड संख्या 79 के जेल रोड स्थित पंचमंदिर के परम पूज्य श्री श्री 1008 निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर वार्ड पार्षद शीतल भाटी एवं पार्षद प्रतिनिधि विकास तंवर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि पूज्य महाराज श्री का ब्रह्मलीन होना धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सनातन संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन धर्म, अध्यात्म, तप, त्याग एवं मानव कल्याण के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने आध्यात्मिक ज्ञान, विचारों एवं मार्गदर्शन से असंख्य श्रद्धालुओं को नई दिशा प्रदान की।
पार्षद शीतल भाटी एवं पार्षद प्रतिनिधि विकास तंवर ने कहा कि पूज्य महाराज श्री का स्नेह, आशीर्वाद एवं सनातन धर्म के प्रति उनका योगदान सदैव समाज के हृदय में जीवित रहेगा। ऐसे महान संत का सान्निध्य समाज के लिए सौभाग्य था। उनके ब्रह्मलीन होने से समस्त श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों में शोक की लहर है।
उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य महाराज श्री की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें तथा उनके समस्त शिष्यों, भक्तों एवं अनुयायियों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ